ChhattisgarhRaftaar News Cg

बारिश से बाढ़ जैसे हालात, बच्चे जान जोखिम में डालकर जा रहे स्कूल…..

गरियाबंद: (प्रांशु क्षत्रिय) लगातार हो रही बारिश ने जिले में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। सुखतेल नदी इस वक्त उफान पर है और नदी पर बने रपटे के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी गुजर रहा है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीण अंचलों के मासूम बच्चे रोज़ाना जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पुल निर्माण का प्रस्ताव साल 2020 में ही मंजूर हो चुका था, लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हो सका। फाइलें अब भी टेंडर दफ़्तर की धूल फांक रही हैं। नतीजा यह है कि हर बारिश के मौसम में बच्चों और ग्रामीणों को इसी खतरे से गुजरना पड़ता है। चार साल से लटकी पुल निर्माण योजना ने अब हालात को और गंभीर बना दिया है। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं, जब मंजूरी मिल चुकी थी तो पुल क्यों नहीं बना क्या हर साल बच्चों की जान ऐसे ही खतरे में पड़ती रहेगी, इधर प्रशासन ने नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। मगर सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिम्मेदार विभाग कब जागेगा और क्या मासूम जिंदगियां यूं ही जोखिम में पड़ती रहेंगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...