ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ट्रैलर ने स्कूटी सवार मां-बेटे को कुचला, लोगों ने किया चक्काजाम….

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। बघनपुर निवासी चंपा पटेल 30 वर्ष अपने 4 वर्षीय बेटे को लेकर रोजाना की तरह पतरापाली स्थित आशा द होप क्लीनिक से घर लौट रही थीं, तभी पतरापाली रोड पर जिंदल के कोयला गेट के पास पीछे से आ रहे ट्रैलर ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि ट्रैलर ने स्कूटी को टक्कर मारने के बाद कुछ दूरी तक घसीटते हुए आगे बढ़ा। इस हादसे में चंपा और उनके बेटे को गंभीर चोटें आईं। घायलों को तुरंत जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग आक्रोश में आकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने जानकारी लगते ही मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला। कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि ट्रैलर चालक घटना के बाद फरार हो गया है। वाहन मालिक ने मुआवजे का आश्वासन दिया, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त कर दिया गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...