BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड पंकज गिरफ्तार..VIP रोड से घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी, दुबई के ऑर्डर पर गोवा से भूटान जा रही थी अवैध शराब..बिलासपुर में गिरोह का नेटवर्क सक्रिय, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अंतर्राज्यीय संगठित शराब तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने मास्टरमाइंड पंकज सिंह को रायपुर से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह दुबई के ऑर्डर पर गोवा से भूटान शराब भेजने के लिए काम कर रहा था। बिलासपुर आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काले रंग की क्रेटा कार में अवैध शराब लाई जा रही है। जांच में कार चालक रवि शर्मा के पास से 10 पेटी (480 बोतल) Symposiums Black Dot Finest Grain Whiskey बरामद हुई। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि आगे एक कंटेनर ट्रक में भारी मात्रा में शराब भरी है, जिसे बिलासपुर में कुछ हिस्से में उतारना था। छतौना क्षेत्र में पुलिस ने ट्रक को रोका, जिसमें 990 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई। ट्रक चालक शिव कुमार सैनी के पास 1000 पेटियों का परमिट था, लेकिन मौके पर 990 पेटियां ही मिलीं। आबकारी विभाग ने मामला दर्ज कर गिरोह की पड़ताल शुरू की। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और बैंक खातों की जांच में खुलासा हुआ कि गोवा, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और हरियाणा के लोगों का इस तस्करी से सीधा संबंध था। बैंक ट्रांजेक्शन में पंकज सिंह और जय प्रकाश बघेल का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी। ट्रक चालक ने स्वीकार किया कि उसे 30-40 पेटियां बिलासपुर में उतारने के बदले 50000 रुपये दिए जाने थे। यह गिरोह नगरीय निकाय चुनावों में शराब खपाने की योजना बना रहा था। पुलिस की टीम को सूचना मिली कि घटना के बाद फरार पंकज सिंह रायपुर में छिपा है। विशेष टीम ने VIP रोड स्थित कॉलोनी में घेराबंदी कर उसे धरदबोचा। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से दुबई और भूटान की कंपनियों से इस पूरे सौदे की जानकारी मांगी है। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, अंबाला, मोहाली, कुरुक्षेत्र, दिल्ली और यूपी के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का दावा हैं कि जल्द ही गिरोह के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा!

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...