ChhattisgarhRaftaar News Cg

आकाशीय बिजली का कहर…27 बकरी-बकरों की मौत, 7 मवेशी गंभीर रूप से घायल….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) गोबरा नवापारा तहसील क्षेत्र के पारागांव में आज दोपहर अचानक हुए मौसमीय बदलाव के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हुआ। महानदी तट के पास 27 बकरी-बकरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों के मुताबिक, सभी मवेशी चराई के लिए बाहर थे और तेज बारिश के बीच अचानक बिजली गिर गई। इस घटना से गांव के तीन परिवारों की आजीविका पर गहरा असर पड़ा है, क्योंकि यही पशुधन उनके रोज़गार का मुख्य साधन था। ग्रामीणों ने तुरंत आर्थिक मदद की मांग की है और प्रशासन से राहत कार्य की अपील की है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और बचाव के उपायों को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...