BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! नगर निगम चुनाव: 6 नामांकन पत्र निरस्त, प्रत्याशियों की अंतिम सूची 31 जनवरी को, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नगर निगम बिलासपुर के महापौर एवं पार्षद पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। जांच के बाद विभिन्न कारणों से छह नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक विनीत नंदनवार की उपस्थिति में यह प्रक्रिया संपन्न हुई।

इन प्रत्याशियों के नामांकन हुए निरस्त……..

नामांकन निरस्त किए गए प्रत्याशियों में— वार्ड क्रमांक 13 से नर्मदा पटेल एवं श्याम पटेल, वार्ड क्रमांक 51 से राजकुमार साहू, वार्ड क्रमांक 52 से अनिता पाटिल, वार्ड क्रमांक 55 से शबनम बेगम, वार्ड क्रमांक 68 से मीनाक्षी पटेल।

निरस्तीकरण के कारण…….

नर्मदा पटेल का नामांकन चुनाव आयोग की निरहित सूची में होने के कारण अस्वीकृत किया गया।

श्याम पटेल का नामांकन आरक्षित वर्ग की सीट पर जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत न करने के कारण निरस्त हुआ।

शेष चार प्रत्याशियों के नामांकन पत्र अपूर्ण होने के कारण अस्वीकृत किए गए।

नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी……

चुनाव आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्याशी 31 जनवरी को अपराह्न 3 बजे तक नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद चुनाव आयोग द्वारा प्रतीक चिन्ह आवंटित कर प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

प्रेक्षक पहुंचे, शिकायत दर्ज कराने का समय निर्धारित……

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक विनीत नंदनवार जिले में पहुंच चुके हैं। वे न्यू सर्किट हाउस के कक्ष क्रमांक 3 में ठहरे हैं। नंदनवार 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में संचालक, भू-अभिलेख के पद पर कार्यरत हैं। चुनाव से संबंधित किसी भी सूचना अथवा शिकायत को सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक दर्ज कराया जा सकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....