ChhattisgarhRaftaar News Cg

राजपूत क्षत्रिय समाज के केंद्रीय युवा मंडल की प्रथम बैठक में रणनीति तय; 37 उपसमितियों के सदस्य होंगे रायपुर सम्मेलन में शामिल…शस्त्र पूजन और परिचय सम्मेलन की तैयारी तेज़!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) केंद्रीय कार्यकारिणी के गठन के बाद राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादह पंजीयन क्रमांक 1282 के केंद्रीय युवा मंडल की प्रथम बैठक रविवार को रायपुर-कोटा स्थित राजपूत छात्रावास भवन में आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय युवा मंडल की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 12 अक्टूबर को रायपुर के राजपूत छात्रावास भवन कोटा में सुबह 11 बजे से दशहरा एवं दीपावली मिलन समारोह, शस्त्र पूजन और परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस परिचय सम्मेलन में प्रदेशभर की 37 उपसमितियों के कार्यकारी सदस्य शामिल होंगे। इसी दौरान उपसमितियों के स्तर पर किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना भी तय की जाएगी। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए समाज को युवाओं के माध्यम से कैसे मजबूत बनाया जाए और समाजहित में क्या-क्या तैयारियाँ जरूरी होंगी, इस पर भी गहन चर्चा हुई। बैठक में केंद्रीय युवा अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय युवा सचिव महेंद्र सिंह क्षत्रिय, केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रांशु क्षत्रिय, कोषाध्यक्ष नीरज सिंह, उपसचिव अमन सिंह, सहसचिव सुमित सिंह सहित अन्य सदस्यों में आकाश सिंह, आशीष सिंह, रोशन सिंह, गौतम सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...