Raftaar News Cg

नकाबपोश युवक किए घर घुसकर बुजुर्ग सहित पारिवार के सदस्यों पर हमला….! घायल हुए अस्पताल दाखिल….! पुलिस कर रही मामले की जांच…. जल्द होंगे आरोपी हिरासत में….?

बिलासपुर:- ( प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में दो नकाबपोश लुटेरों ने बुधवार की रात 8 बजे के आसपास रिटायर्ड कर्मचारी के घर घुसकर चाकू से हमला कर दिया। इससे बुजुर्ग दम्पति और नाबालिग नातिन को गंभीर चोटे आयीं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस से मिली के अनुसार रात करीबन 8.15 में नकाबपोशों ने नेहरू नगर स्थित बीएसएनएल रिटायर्ड कर्मचारी राधेश्याम जायसवाल के घर घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में राधेश्याम जायसवाल एवं उनकी पत्नी और 15 साल की नातिन को चोट पहुंची है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

नकाबपोशों ने तीनों पर बारी- बारी से किया हमला, लगी गंभीर चोटे-

घटना के समय 73 साल के राधेश्याम जायसवाल एवं उनकी पत्नी और 15 साल की नातिन घर में थी। दो युवक स्कार्प और मास्क से चेहरे को ढके हुए घर में दाखिल हुए। बारी-बारी से परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला किया। हमले में राधेश्याम जायसवाल के सिर में चोट पहुची है। पुलिस ने परिवार के घायल सदस्यों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। में भर्ती कराया गया है।

सिविल लाइन पुलिस कर रही मामले की गंभीरता से जांच-

घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस डॉग स्क्वायड की सहायता से एवं सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई हैं। सिविल लाइन पुलिस ने बताया जल्द ही आरोपी पुलिस के कब्जे में होंगे ।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...