ChhattisgarhRaftaar News Cg

पोड़ी में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय समाज का भव्य महासभा..बैहरसरी के पत्रकार अभिषेक वर्मा बने जिला मीडिया प्रभारी!

कबीरधाम: (प्रांशु क्षत्रिय) अखिल भारतीय सर्व कुर्मी क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में रविवार को पोड़ी में भव्य महासभा एवं शपथ ग्रहण-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिलेभर से समाजबंधुओं और पदाधिकारियों की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बना दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूनम चंद्राकर रहीं, जबकि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने की। अति-विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर गोपाल वर्मा और विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा मंच पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय, प्रांतीय, जिला और खंड स्तरीय पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। समारोह का मुख्य आकर्षण नव-नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण और सम्मान रहा। उपस्थित समाजबंधुओं ने शिक्षा, सामाजिक एकता और उत्थान की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। विशेष रूप से ग्राम बैहरसरी के युवा पत्रकार अभिषेक वर्मा को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय समाज का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। जनहित की सूचनाओं को जनता तक पहुँचाने और क्षेत्र की आवाज़ को समाचार माध्यमों से सरकार तक पहुँचाने में उनके सतत प्रयासों को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सर्वसम्मति से सौंपी गई। मंच से उनकी घोषणा की गई और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने संगठन की एकता, शिक्षा के प्रसार, सामाजिक जागरूकता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...