ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ट्रांसफार्मर से कॉपर पार्ट्स चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार….

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने ट्रांसफार्मर से कॉपर मेटल पार्ट्स चोरी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। चांपा थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए कॉपर पार्ट्स और बाइक जब्त की है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है, जहां बिजली ट्रांसफार्मर से लगातार कॉपर मेटल पार्ट्स चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। 12 अगस्त को घटोली चौक समेत इलाके के 18 ट्रांसफार्मर से पार्ट्स गायब पाए गए थे। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पांडे के निर्देश पर जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पवन कुमार सिदार और अर्जुन सिंह कंवर को पकड़ा। दोनों आरोपियों के कब्जे से 9 नग कॉपर पार्ट्स और एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने कई ट्रांसफार्मर से पार्ट्स चोरी करना स्वीकार किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जांजगीर-चांपा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से ट्रांसफार्मर चोरी के मामलों पर बड़ी रोक लगेगी। वहीं पुलिस ने साफ किया है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...