ChhattisgarhRaftaar News Cg

CRPF जवानों की बस पलटी, चार जवान गंभीर घायल….

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहे CRPF जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। एक जवान के हाथ में गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को तुरंत शहीद अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव के पास रात करीब 12:15 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, लगभग 16 जवान रायपुर से छुट्टी समाप्त कर भोपालट्टनम कैंप लौट रहे थे। सभी जवान यात्री बस (पायल ट्रेवल्स) में सफर कर रहे थे, जिसमें अन्य यात्री भी सवार थे। अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एएसआई सुभाष सिंह समेत कई जवानों का सामान और मोबाइल बस के नीचे दब गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश