ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: जशपुर न्यायालय का बड़ा फैसला, आरोपी को 10 साल की सजा!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शादी का झांसा देकर युवती का लगातार शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को विशेष न्यायालय ने 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही न्यायालय ने आरोपी पर 10 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड नहीं चुकाने की स्थिति में आरोपी को अतिरिक्त 6 माह का सश्रम कारावास भुगतना होगा। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 19 जनवरी 2024 को थाना कुनकुरी में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2018 में उसकी मुलाकात झारखंड के सिमडेगा निवासी वासिफ अंसारी (29 वर्ष) से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होने लगी। वर्ष 2019 में आरोपी ने युवती को प्यार और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप था कि आरोपी वर्ष 2019 से जनवरी 2024 तक शादी का भरोसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी 3 जनवरी 2024 को उसे बिना बताए छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376(N) एवं एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की विवेचना एसडीओपी कुनकुरी विनोद कुमार मंडावी एवं तत्कालीन थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनील सिंह ने की। पुलिस ने आरोपी को वर्ष 2024 में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था। मामले में पुलिस द्वारा साक्ष्यों के प्रभावी संकलन और लोक अभियोजक अजीत रजक की मजबूत पैरवी के आधार पर विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्... सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक ... सरकार का बड़ा फैसला; महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती को मंजूरी..मंत्री लक... भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर ब... उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षि... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां; ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं... भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर मा... खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक!