BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में डूबकर 3 की मौत! मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड प्राचार्य नहीं लौटे, तखतपुर में तालाब में समाईं दो बहनें..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और तखतपुर इलाके में मंगलवार को पानी में डूबने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक रिटायर्ड प्राचार्य और दो सगी बहनें शामिल हैं। दोनों ही घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी हैं। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित शर्मा विहार कॉलोनी निवासी रिटायर्ड प्राचार्य सुशील कुमार तिवारी (65) रोज की तरह सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे साइकिल से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। लेकिन जब वे देर तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। मोबाइल बंद था, लिहाजा परिजन थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर वे तालाब की ओर जाते दिखे। पुलिस और परिजन जब वहां पहुंचे तो कपड़े पड़े मिले, मगर न साइकिल थी न मोबाइल। शक के आधार पर तालाब में जाल डाला गया, तो तिवारी की लाश बरामद हुई। जांच में सामने आया कि तिवारी शौच के लिए तालाब किनारे रुके थे, तभी पैर फिसलने से पानी में डूब गए। उनके मोबाइल और साइकिल को चोरी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

दादी के साथ नहाने गईं दो बहनें तालाब में डूबीं…….

तखतपुर क्षेत्र के गिरधौना गांव में मंगलवार सुबह 13 वर्षीय चांदनी जायसवाल और 11 वर्षीय पार्वती जायसवाल अपनी दादी के साथ नहाने चंडीपारा तालाब गई थीं। दादी कपड़ा धोने के बाद घर लौट आईं, लेकिन दोनों बच्चियां तालाब में नहाते वक्त गहराई में चली गईं और डूब गईं। काफी देर तक जब वे घर नहीं पहुंचीं तो खोजबीन शुरू हुई। ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव तालाब से बाहर निकाले गए। तीनों मौतों ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है। रिटायर्ड प्राचार्य की मौत से उनका परिवार टूट गया है, वहीं मासूम बच्चियों की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...