ChhattisgarhRaftaar News Cg

युवक और युवती का शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटका मिला, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला….

कोंडागांव: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बांसकोट थाना क्षेत्र के ग्राम धामनपुरी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। धामनपुरी गांव के 19 वर्षीय केशव नेताम और 17 वर्षीय एक छात्रा का शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतकों की पहचान कर ली गई है। जानकारी के अनुसार, केशव नेताम एक कार शो-रूम में काम करता था, जबकि युवती कॉलेज फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। दोनों धामनपुरी गांव के ही रहने वाले थे। युवती अपने माता-पिता के निधन के बाद अपने चाचा के घर में रह रही थी। बांसकोट चौकी प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव बाजार लाड़ी के पास, गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर पाए गए।  पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...