Raftaar News Cg

डॉ. बांधी…..! 16 लाख परिवारों से कांग्रेस ने छीना उनके मकान का हक….. पदयात्रा का दूसरा दिन खैरा से हुआ प्रारंभ…… 

मस्तूरी:- (प्रांशु क्षत्रिय) सोमवार को मोर आवास मोर अधिकार के अन्तर्गत मस्तूरी विधानसभा के जयरामनगर गतौरा मंडल के ग्राम खैरा से मोर आवास मोर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, माता चौरा से आशिर्वाद प्राप्त कर क्षेत्रीय विधायक डाक्टर बांधी ने शुरू किया। यात्रा के दौरान डॉ. बांधी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोक जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना को प्रदेश में रोके रखने लिए छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार बताते हुए, कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छ.ग. को 16 लाख घर बनाने हेतु राशि भेजी परंतु भुपेश सरकार ने 16 लाख घर केंद्र को वापस कर दिया। यह जानने के बाद ग्रामीणों में प्रदेश की भुपेश सरकार के प्रति काफी आक्रोश है। इसके अलावा केन्द्र की योजनाओं जैसे उज्जवला योजना, जीवन ज्योती बीमा योजना, फसल बीमा योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, सौर सुजला योजना के अलावा और भी अनेक योजनाओं को डॉ.बांधी ने प्रमुखता से ग्रामीणों के समक्ष रखी और कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन में भी प्रदेश सरकार कैसे विफल हो रही है।

मोर आवास मोर अधिकार रोक के रखने पर बीपी सिंह ने कहा कि सचमुच में खाने के लिए भोजन जितनी जरूरी है, उतनी ही जरूरी भरी बरसात और कड़ाके की ठंड हो या चिलमिलाती गर्मी इन सब से सुरक्षा के लिए सर पर एक छत का होना नितांत आवश्यक है, जिसे कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल के द्वारा सिर्फ इसलिए रोका जा रहा है, कि उसमें प्रधानमंत्री आवास लिखा होगा। यह कैसी राजनीति है, जो जनता की दुख पीड़ा से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को एक मौका जरूर दिया है, पर उस मौके को कांग्रेसियों ने सिर्फ गरिबों का हाय बटोरने में गुजार दी। पदयात्रा के दौरान मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी योजना से वंचित परिवार से मिले एवं उन्हें आश्वस्त किए कि अंधेरा छटेगा कमल खिलेगा। सोमवार की पदयात्रा मस्तूरी के ग्राम खैरा, पाराघाट, खुडूभाटा, भनेशर होते हुऐ बेलटुकरी पहुंची, जहां पदयात्रा का समापन हुआ। इस दौरान मस्तूरी विधायक समेत किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी बी.पी.सिंह विनोद शर्मा, राजेंद्र राठौर, दुर्गा पटेल, आशीष बाकरे, विजय अंचल, श्यामलाल पटेल, राधेश्याम मिश्रा, पवन श्रीवास विक्रम यादव, संतोष मिश्रा, अंकित मिश्रा, लोकनाथ बंजारे, प्रेमलाल टंडन, सुरेश बंजारे, मना राम टंडन, नरेंद्र शांडिल्य, रामनिवास साहू, धर्मेंद्र कोसले, रीना खांडेकर, राजेंद्र कश्यप, रमेश पांडे, किरण मिश्रा, शंकर साहू, भास्कर पटेल, अजय सिंह, परदेसी जगत, मोहन यादव, गंगा राम साहू, अंजोरी सिदार कमलेश प्रधान ,छोटे लाल साहू, पितांबर साहू, ललित पाल, अच्छे राम साहू समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...