BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पशु की हत्या कर मांस बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 12 आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषक पशु की हत्या कर मांस की बिक्री और खरीद में शामिल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गौ वध करने वाले 2 मुख्य आरोपी सहित मांस खरीदने और सहयोग करने वाले अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 299, 60, 13, 111 बीएनएस और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 5, 6, 10 के तहत कार्रवाई की है। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए संगठित अपराध की धारा 111 BNS भी जोड़ी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में अरुण सिंह उर्फ अरुण पास्टर, राजेश दयाल उर्फ राजेश मसीह, मुकेश दयाल, साउल मसीह, संजय खेस, किशोर कुमार मसीह, लीला मसीह उर्फ कालो आंटी, राजेन्द्र लहरे उर्फ राजेन्द्र मसीह, सुनील कुमार टंडन, भोलू उर्फ अभिमन्यु ओगरे, गुलाम रजा खान उर्फ डब्बू और मुन्ना मसीह उर्फ राजकुमार मसीह शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन और थाना तखतपुर पुलिस की सतत विवेचना कार्रवाई के तहत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सफाई व्यवस्था देखने निकले डिप्टी CM अरुण साव : तालाब की गंदगी देख अधिकारियों को लगाई फटकार, सफाई व्य... सेलर में जमीन की नापजोख पर बवाल; एक खसरे की जांच पर सवाल..सीमांकन या सियासी निशाना? 80 से ज्यादा घरो... खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का फूटा गुस्सा : मुख्य द्वार पर धरना देकर लगाए ‘कुलपति हटाओ’... बिलासपुर; बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान..खेत में मेढ़ बांधने गए किसान की मौत! राज्यपाल रमेन डेका का बिलासपुर दौरा कल..सरकंडा खेल परिसर में जूडो प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ! रतनपुर में आंदोलन पर बवाल; तीन मांगों से शुरू हुआ विरोध पहुंचा 14 सूत्रीय एजेंडे तक..अब नगरवासियों न... बिलासपुर में गरबा प्रचार को लेकर विवाद : धूम्रपान और हथियार वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल, लोगों ने की क... सूरजपुर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला : पुलिसकर्मी की पत्नी-बेटी की हत्या के मामले में 3 को फांसी और ... साहू समाज की मांग पर बनी सहमति : नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, नए स्थान पर बनेगा ‘ज्योति सेवा सं... धमतरी में पेट्रोल पंप उड़ाने की कोशिश : दो बाइकों में लगाई आग, नोजल जलाने पहुंचा सनकी युवक, CCTV में...