ChhattisgarhRaftaar News Cg

धमतरी में पैकेज्ड पेय पदार्थ की गुणवत्ता पर उठे सवाल: फ्रूटी पाउच में मिली छिपकली की चमड़ी; पीते ही 2 वर्षीय बच्ची की बिगड़ी तबीयत, परिजनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग!

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में पैकेज्ड पेय पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। करेली बड़ी क्षेत्र में एक दो वर्षीय बच्ची की तबीयत उस समय अचानक बिगड़ गई, जब उसने 10 रुपये का फ्रूटी पाउच पी लिया। घटना के बाद परिजनों ने पाउच की जांच की तो उसके अंदर करीब 3 इंच लंबा संदिग्ध अवशेष दिखाई दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, परिजनों ने स्थानीय दुकान से 100 एमएल का फ्रूटी पाउच खरीदा था। बच्ची ने पेय पदार्थ का कुछ हिस्सा पीने के बाद असहज महसूस किया और उसकी तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद परिजनों ने पाउच को ध्यान से देखा तो उसमें एक अजीब प्रकार का अवशेष नजर आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अवशेष को जांच के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में पाउच के भीतर छिपकली की चमड़ी होने की पुष्टि होने की बात सामने आई है। इस खुलासे के बाद खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। अधिकारियों द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि संदिग्ध अवशेष निर्माण प्रक्रिया के दौरान उत्पाद में पहुंचा या फिर वितरण और भंडारण के किसी स्तर पर लापरवाही हुई। अस्पताल सूत्रों के अनुसार बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। वहीं, परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और जिम्मेदारों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र... रतनपुर में बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ रहा था चरवाहा, 33 केवी हाईटेंशन लाइन ने छीन ली जिंदगी..लोहे ... कोटा; पुरानी रंजिश में किसान की बेरहमी से हत्या, दो युवकों ने डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला..गांव में... बिलासपुर को ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत; 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड को लेकर गडकरी से मिले तोखन ... बिलासपुर में मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी; इलेक्ट्रिक चाक में उतरा करंट..कुम्हार की दर्दना... 50 लाख विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर, अब कुर्सी नहीं बचेगी; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग..बिला... बिलासपुर; हरिओम हॉस्पिटल पर मरीज की मौत के बाद शव रोकने का आरोप..अस्पताल प्रबंधन ने कहा- नियमों के त...