BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; घरेलू विवाद खूनी वारदात में तब्दील: पति ने लोहे की पाइप से पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार..बेटे के सामने तड़पती रही मां, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सकरी थाना क्षेत्र के बड़े बिनौरी गांव में घरेलू विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की लोहे की पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात महिला के 10 वर्षीय बेटे के सामने हुई, जो चीखता-चिल्लाता रह गया लेकिन मां को बचा नहीं सका। आरोपी पति जितेन्द्र सिंह ध्रुव निवासी बड़े बिनौरी ने अपनी पत्नी लच्छन बाई (32) को सिर पर लोहे की पाइप से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त हुई जब लच्छन बाई अपने बेटे आदित्य के साथ लकड़ी काटकर घर लौटी थी। बेटे को नहाने के लिए कहने पर जितेन्द्र नाराज हो गया और विवाद करने लगा। गुस्से में उसने मार दूंगा कहकर लोहे की पाइप उठाई और पत्नी का पीछा कर आम सड़क पर ले जाकर सिर पर लगातार वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल लच्छन बाई की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को गांववालों और खुद महिला के बेटे ने अपनी आंखों से देखा। घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और मृतका की बहन रमा बाई की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...