ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बेमचा नहर हत्याकांड का खुलासा, अवैध संबंध के विवाद में महिला और बेटे ने मिलकर की युवक की निर्मम हत्या……

महासमुंद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के ग्राम बेमचा की नहर में 11 सितंबर को मिली नग्न अवस्था की लाश ने पूरे इलाके को दहला दिया था। तीन दिन की तफ्तीश के बाद पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या का पर्दाफाश कर दिया है। मृतक की पहचान ग्राम पचेडा निवासी पिलेश्वर साहू 35 वर्ष के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने बेमचा की देवकी बघेल 45 वर्ष और उसके बेटे सुरेश बघेल 21 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक का आरोपी महिला से अवैध संबंध था। पिछले पांच वर्षों से वह अपनी पत्नी-बच्चों को छोड़कर देवकी बघेल के साथ रह रहा था। समय बीतने के साथ पिलेश्वर महिला के घर और पारिवारिक मामलों में दखल देने लगा। यही बात महिला और उसके बेटे को नागवार गुजरी और दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली। जांच में सामने आया कि 9 सितंबर को मां-बेटे ने पिलेश्वर को घर बुलाया। पहले उसे रस्सी से चारपाई पर बांधा गया और फिर सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेत दिया गया। हत्या के दौरान उसकी चीख न सुनाई दे, इसके लिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। इसके बाद सुरेश ने मृतक का गुप्तांग काट दिया और महिला ने पेचकस से उसकी आंख पर वार किया। पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर मुरुम का बड़ा पत्थर पटक दिया गया। इसके बाद शव को घसीटते हुए नहर तक ले जाकर फेंक दिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, रस्सी, पेचकस और अन्य सामान जब्त किए गए हैं। लाश मिलने के बाद पुलिस ने तीन अलग-अलग टीमें गठित कीं। पड़ताल में सामने आया कि पिलेश्वर 8 सितंबर से ड्यूटी पर नहीं गया था और अक्सर देवकी बघेल के घर आता-जाता था। परिजनों को बुलाकर शव की पहचान कराई गई, जिसमें उसकी पुष्टि हुई। फिलहाल पुलिस ने देवकी बघेल और उसके बेटे सुरेश बघेल को गिरफ्तार कर BNS की धारा 103(1) और 238 के तहत अपराध दर्ज किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ...