BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

आरक्षक भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 27 अगस्त: 14 सितंबर को होगी लिखित परीक्षा, व्यापम की वेबसाइट से करें अप्लाई…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस मुख्यालय ने जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 अगस्त 2025 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। व्यावसायिक परीक्षा मंडल के अनुसार, आरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 14 सितंबर 2025 को पूर्वान्ह दो घंटे की अवधि में आयोजित होगी। परीक्षा का आयोजन सभी पांच संभागीय मुख्यालयों — रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर और जगदलपुर, में किया जाएगा। दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा — अक्टूबर 2023 में पूर्ण हो चुका है। अब पात्र पाए गए उम्मीदवारों को व्यापम की वेबसाइट पर पंजीयन कर, जिले का चयन करते हुए ऑनलाइन आवेदन सबमिट करना अनिवार्य है। पंजीयन नहीं करने वाले अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां…..

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 5 अगस्त 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 27 अगस्त 2025 (शाम 5 बजे तक)

लिखित परीक्षा की तिथि: 14 सितंबर 2025 (पूर्वान्ह)

प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि: 8 सितंबर 2025

आवेदन और अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। किसी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...