ChhattisgarhRaftaar News Cg

परिवार ने थाने के सामने आत्मदाह की कोशिश न्याय नहीं मिलने से आहत, दो महिलाएं, युवती और दो बच्चे पेट्रोल लेकर पहुंचे, पुलिस ने बचाई जान….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने न्याय न मिलने पर थाने के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। समय रहते पुलिस ने उन्हें रोक लिया और हाथों से ज्वलनशील पदार्थ व माचिस छीनकर मामला शांत कराया। आत्मदाह की कोशिश करने वालों में दो महिलाएं, एक युवती और दो छोटे बच्चे शामिल थे। परिवार ग्राम पंचायत पांगरी का रहने वाला है। पीड़ितों का आरोप है कि गांव के दबंगों ने उनकी निजी जमीन पर बनी दुकान को जबरन बंद करवा दिया और उनका सामाजिक बहिष्कार कर दिया है। बच्चों को स्कूल और मंदिर तक जाने से रोका जा रहा है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से परेशान होकर परिवार ने आत्मदाह का कदम उठाया। पीड़िता केसरिया साहू ने बताया कि उनके होटल को बंद कराने के लिए गांव के दबंग दबाव बना रहे हैं। उन्होंने SP ऑफिस, महिला आयोग समेत कई जगह आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पंचायत ने भी दुकान बंद करने का नोटिस पकड़ा दिया है। परिवार का आरोप है कि पांच दबंगों ने पूरे गांव को उनके खिलाफ खड़ा कर दिया है। जो भी उनसे बात करता है, उस पर 1 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। यहां तक कि बच्चों से भी स्कूल में कोई बातचीत नहीं करता और उन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही रायपुर में एक महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर थाने के सामने खुद को आग लगा ली थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। आत्मदाह की कोशिश करने वालों में निर्मला बाई साहू, उनकी बेटी केसरिया साहू, बहू तानेश्वरी साहू और दो बच्चे शामिल थे। परिवार ने ग्रामीणों और पुलिस-प्रशासन पर उत्पीड़न और निष्क्रियता का आरोप लगाया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...