BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सनसनीखेज मामला, 74 वर्षीय बुजुर्ग ने एक साथ निगल लिए 6 ब्लेड, सिम्स अस्पताल में 2 घंटे चले ऑपरेशन के बाद बची जान ….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मानसिक रूप से परेशान एक बुजुर्ग ने एक साथ 6 सेविंग ब्लेड निगल लिए। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और परिजनों ने उन्हें तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने एक्स-रे जांच में गले में फंसे ब्लेड साफ देखे। स्थिति बेहद गंभीर थी, क्योंकि ब्लेड गले की नली को काट सकते थे। डॉक्टरों ने तुरंत एंडोस्कोपी के जरिए करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन में सभी 6 ब्लेड सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिए। फिलहाल बुजुर्ग खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सिम्स के ईएनटी विभाग के डॉ. विद्याभूषण साहू ने बताया कि उसलापुर निवासी केपी मिश्रा (74) को रविवार सुबह गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उनके मुंह से खून निकल रहा था और उन्हें खाने-थूक निगलने में परेशानी हो रही थी। एक्स-रे में ब्लेड फंसे होने की पुष्टि हुई। इसके बाद ईएनटी विभाग की एचओडी डॉ. आरती पांडेय और एनेस्थीसिया विभाग की प्रमुख डॉ. मधुमिता मूर्ति की टीम ने ऑपरेशन किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी ब्लेड एंडोस्कोपी तकनीक से निकाले गए और गले की अंदरूनी चोटों का इलाज किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि जरा सी देरी से मरीज की जान पर बन सकती थी। बुजुर्ग की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं है। करीब एक साल पहले भी उन्होंने अपनी कलाई की नस काटने की कोशिश की थी। एंडोस्कोपी एक चिकित्सा प्रक्रिया है, जिसमें कैमरा और लाइट लगी लचीली ट्यूब के जरिए शरीर के आंतरिक हिस्सों की जांच और उपचार किया जाता है। इसकी मदद से बिना बड़े चीरे के ऑपरेशन करना संभव होता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...