ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

खेत में गौवंश काटते पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा…..

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गौवंश का वध कर मांस बनाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गौवंश का मांस और वध करने में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए हैं। घटना 29 अगस्त की है, जब पत्थलगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मुड़ापारा, पैरापारा निवासी राजू कुजूर अपने साथियों के साथ खेत में गौवंश काटकर मांस तैयार कर रहा है और बिक्री के लिए हिस्सा बांट रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और चार संदिग्धों को दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से डेढ़ किलो गौवंश का मांस, गौवंश का कटा सिर, पैर, पूंछ और मांस काटने के औजार जब्त किए। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजू कुजूर (40), रामेश्वर कुजूर (35), संदीप कुजूर (30) सभी निवासी मुड़ापारा और गोकुल टोप्पो (35) निवासी सूरजगढ़ के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि गौवंश राजू कुजूर का ही था, जिसे उसने विनय कुजूर के साथ मिलकर वध किया था। इसके बाद पुलिस ने पांचवे आरोपी विनय कुजूर को भी हिरासत में ले लिया। विनय ने पूछताछ में बताया कि बचा हुआ मांस उसने नाले में बहा दिया है। पुलिस इसकी बरामदगी के लिए प्रयासरत है। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5 और 10 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पत्थलगांव क्षेत्र में गौवंश के मांस के साथ पकड़े गए पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। ऑपरेशन शंखनाद के तहत ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...