BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सतनामी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कथावाचक गिरफ्तार, तीन दिन से चल रहा था विरोध……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तखतपुर में सतनामी समाज के खिलाफ अपशब्द टिप्पणी करने वाले कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज को पुलिस ने 15 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। कथावाचन के दौरान समाज को ‘मूर्ख’ और ‘गाय काटने वाला’ कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया था। वीडियो वायरल होने के बाद सतनामी समाज ने बुधवार को बड़ी संख्या में तखतपुर थाने का घेराव किया था। समाज ने आरोप लगाया कि व्यासपीठ से की गई ऐसी टिप्पणी न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती है, बल्कि समाज में घृणा फैलाने का प्रयास भी है। लगातार बढ़ते दबाव के बीच तीन दिन पहले कथावाचक के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के टिकरीपारा का है, जहां टोनही डाबरी के पास निजी भागवत कथा आयोजित की जा रही थी। इसी दौरान आशुतोष चैतन्य महाराज ने कथित रूप से सतनामी समाज के लिए अपमानजनक बातें कहीं और वीडियो को यूट्यूब पर भी अपलोड कर दिया गया। हालात बिगड़ते देख कथावाचक ने एक वीडियो जारी कर सतनामी समाज से माफी मांगी थी, लेकिन समाज ने गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। अंततः पुलिस ने कथा स्थल से ही कथावाचक को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....