ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

एग रोल सेंटर चलाने वाले दो भाइयों का अपहरण, सीसीटीवी में कैद वारदात….

भिलाई: (प्रांशु क्षत्रिय) भिलाई के कैंप-1 क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए अपहरण ने पूरे शहर को दहशत में डाल दिया है। सुभाष चौक पर शुभम एग रोल सेंटर चलाने वाले दो भाई – विष्णु साव (31) और शुभम साव (27) – को चार अज्ञात लोगों ने जबरन कार में बिठाकर उठा लिया। यह घटना छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश नंबर की कार में सवार चार युवक रात में सुभाष चौक पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों के सामने ही उन्होंने विष्णु और शुभम को धक्का-मुक्की कर कार में बैठाया और तेजी से फरार हो गए। इस साहसिक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अपहरणकर्ता पहले से घात लगाए बैठे थे और मौका मिलते ही दोनों भाइयों को अपने साथ ले गए। छावनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच तेजी से जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....