ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शर्मसार कर देने वाली वारदात, घूमने निकली नाबालिक से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 4 युवकों ने नाबालिग से गैंगरेप किया। नाबालिक अपने दोस्तों के साथ घूमने निकली थी। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिनकी उम्र करीब 20 साल है। जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। दरअसल, 9 सितंबर को 17 साल की लड़की अपने दोस्त के साथ शिवरीनारायण घूमने जा रही थी। इस दौरान रास्ते में लड़के का चचेरा भाई भी मिल गया। वो उसे भी अपने साथ ले गए। दोनों की उम्र 17 साल है। थोड़ी दूर जाने के बाद दो बाइक पर सवार होकर 4 लड़के पहुंचे और उन्होंने उन्हें रोक लिया। पहले उन्होंने दोनों भाई से मारपीट की, फिर एक युवक के साथ जबरदस्ती अश्लील वीडियो बनाए और परिजनों से दो लाख रुपए की फिरौती मांगी। बाद में आरोपी नाबालिग लड़की को जंगल में ले गए और दरिंदगी की। वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने नाबालिग को पामगढ़ रोड पर छोड़कर भाग निकले। जबकि दोनों चचेरे भाइयों को बंधक बनाए रखा। 10 सितंबर को नाबालिग ने परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद वो परिजनों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। जिसकी भनक लगते ही युवकों ने बंधक बनाए चचेरे भाइयों को छोड़ दिया। इधर, पुलिस पीड़िता की शिकायत पर जांच शुरू की और बिलारी गांव के उत्तम प्रताप खूंटे, राहौद बाजार पारा के दुर्गेश कुमार सहिस, खगेंद्र गोंड को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो बाइक और मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। मामले में आईटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। फिलहाल एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 140(2), 308(6), 61(2), धारा 70 (2), 351(3), 126(2), 61(2) भारतीय न्याय संहिता, 6 पोस्को एक्ट, 66ए, 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...