ChhattisgarhRaftaar News Cg

हाथियों का उत्पात; पहले महिला का घर तोड़ा फिर दौड़ाकर कुचला, दर्दनाक मौत….

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के ग्राम पंचायत गौरा में बुधवार रात जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी प्रतापपुर वन परिक्षेत्र से मिली है। जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के बगड़ा और मानपुर इलाके में करीब 25 से 30 हाथियों का दल घूम रहा है। इसी दल से अलग होकर रात करीब 2 बजे एक हाथी गौरा पहुंचा और सुभाषो टेकाम (45) के घर को तोड़ना शुरू कर दिया। घर में सुभाषो टेकाम और उनका 15 वर्षीय बेटा सो रहे थे। हाथी के हमले से दोनों की नींद खुल गई। सुभाषो टेकाम जैसे ही बाहर भागीं, हाथी ने उन्हें दौड़ाकर कुचल दिया। घटना में महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा घर के अंदर सुरक्षित रहा। सुभाषो के पति बृजमोहन टेकाम के पहले ही मृत्यु हो गई है। महिला अपने दोनों बेटों की देखभाल करती थीं, जिनमें से एक बेटे की मानसिक स्थिति पूरी तरह स्वस्थ नहीं थी। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के SDO (फारेस्ट) संस्कृति बारले ने बताया कि हाथियों के दल की निगरानी की जा रही है और आसपास के गांववासियों को सतर्क किया गया है। मृतका का शव पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा। वन विभाग ने बताया कि हाथियों के दल द्वारा घरों और फसलों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएँ लगातार हो रही हैं और इसके लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ...