ChhattisgarhRaftaar News Cg

मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 4 की मौत, ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर किया चक्काजाम!

रायगढ़; (प्रांशु क्षत्रिय) 5 फरवरी को खरसिया के बानीपाथर स्थित मंगल कार्बन प्लांट में 5 फरवरी को हुए भीषण ब्लास्ट में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। 9 माह की मासूम भूमि खड़िया के बाद 11 फरवरी को उसके पिता शिव खड़िया (27), साहेब लाल खड़िया (45) और इंदीवर (19) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में शोक और आक्रोश है। घटना से नाराज़ ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर नेशनल हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से चर्चा शुरू की। कंपनी प्रबंधन ने प्रत्येक मृतक के लिए ₹12 लाख मुआवजे की घोषणा की है, जबकि परिजन ₹50 लाख मुआवजा, एक सदस्य को स्थायी नौकरी और पुनर्वास पैकेज की मांग कर रहे हैं। बताया गया कि फर्नेस को ठंडा किए बिना खोलने से आग का तेज प्रेशर बाहर निकला, जिससे 8 मजदूर झुलस गए। गंभीर घायलों में उदाशिनी खड़िया (30–40%), कौशल (70–80%) और प्रिया (70–80%) शामिल हैं, जिनका इलाज रायपुर के Kalda Burns & Plastic Surgery Centre में जारी है। मामले में FIR दर्ज की गई है। परिजनों ने प्रबंधन पर बयान बदलने और FIR वापस लेने के दबाव का आरोप लगाया है तथा उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवारों के संपर्क में है और मांगों पर चर्चा जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...