ChhattisgarhRaftaar News Cg

नदी के तेज बहाव में बहे युवक की मौत, शव डेढ़ किलोमीटर दूर मिला….

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के दुगली थाना क्षेत्र के जबर्रा गांव में दवा खरीदकर लौट रहे तीन युवकों में से एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। घटना के अगले दिन उसका शव नदी से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मिला। जानकारी के अनुसार, जबर्रा गांव के सुकलाल, राजकुमार (35) और मनिहार मरकाम (34) बाइक से गरियाबंद जिले के रावनडिग्गी गांव दवा खरीदने गए थे। लौटते समय रास्ते में काजल नदी को पार करते समय हादसा हो गया। तेज बारिश से जलस्तर अचानक बढ़ गया था। तीनों ने बाइक किनारे खड़ी कर हाथ पकड़कर नदी पार करने की कोशिश की। इसी दौरान तेज बहाव में मनिहार मरकाम बह गया। राजकुमार और सुकलाल किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे। ग्रामीणों ने रातभर टॉर्च की रोशनी में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अगली सुबह पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से खोजबीन शुरू की, जिसके बाद मनिहार का शव नदी से डेढ़ किलोमीटर दूर मिला। बताया जा रहा है कि मृतक गांव के सरपंच का देवर था। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...