Raftaar News Cg

जल जीवन मिशन के तहत…..! गांवों में दूर होगी पेयजल किल्लत…! डॉक्टर बाँधी के हाथों कुली में भूमि पूजन…?

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) आज मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने ग्राम पंचायत कुली में 1 करोड़ 40 लाख की लागत से निर्मित होने वाले जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में मस्तूरी विधायक डॉक्टर बांधी ने कहा कि आने वाले दिनों में हर घर को साफ पानी सुलभ हो सकेगा। मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन योजना के तहत इसके क्रियान्वयन की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है। गांवों में पेयजल किल्लत दूर होने के साथ ही प्रति व्यक्ति प्रति दिन के हिसाब से घरों तक पानी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से कोई गांव साफ पानी से वंचित नहीं रहेगा। सभी गावों को चरणबद्ध तरीके से कवर किया जा रहा है। भूमिपूजन को लेकर ग्रामीणों ने विधायक बांधी का आभार जताया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नूरी दिलेन्द्र कौशिल, कुली सरपंच नंदनी पवन साहू, भाजपा सीपत मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, महामंत्री रामनाथ तिवारी, रमन गिरी गोस्वामी, मदन लाल पाटनवार, धरम कौशिक, शिव साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...