BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

नशे में युवक ने खुद को लगाई आग, पड़ोसियों की सूझबूझ से बची जान..40 प्रतिशत झुलसा युवक सिम्स में भर्ती!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के कति‍यापारा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब नशे की हालत में एक युवक ने अपने ही घर में खुद को आग लगा ली। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान अभय पांडेय (30 वर्ष) निवासी कति‍यापारा उदई चौक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से शराब के नशे का आदी था और आए दिन घरेलू विवाद होता रहता था। पारिवारिक तनाव के चलते लगभग 10 से 15 दिन पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे युवक नशे की हालत में घर पहुंचा और अचानक अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। देखते ही देखते वह आग की लपटों में घिर गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर घर पहुंचे और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाई। लोगों की त्वरित कार्रवाई से बड़ी अनहोनी टल गई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आत्मदाह के प्रयास का प्रतीत हो रहा है। युवक करीब 40 प्रतिशत तक झुलस गया है, हालांकि चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...