BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; स्कूली बच्चों से खिंचवाया गया ट्रांसफार्मर, हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को नोटिस! 

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तखतपुर ब्लॉक के चना डोंगरी गांव में लापरवाही का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया। यहां हाईस्कूल परिसर में बिजली का भारी-भरकम ट्रांसफार्मर स्कूली बच्चों से रस्सी खिंचवाकर ले जाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यह मामला अब हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने इस पर स्वतः संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी से शपथ पत्र तलब किया है। कोर्ट ने पूछा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या ठोस व्यवस्था की जा रही है। साथ ही मामले की विस्तृत रिपोर्ट भी पेश करने को कहा गया है। घटना के बाद बिजली विभाग भी हरकत में आ गया है। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिलियन पांडे ने सकरी के असिस्टेंट इंजीनियर योगेश साहू को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आगे से इस तरह का कार्य केवल प्रशिक्षित विद्युत कर्मचारियों से ही करवाया जाए, न कि किसी अन्य से। सोमवार को घटी इस घटना में वीडियो में दर्जनों छोटे-छोटे स्कूली बच्चे रस्सी के सहारे ट्रांसफार्मर खींचते दिखाई दे रहे हैं। जान-माल की बड़ी आशंका के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही पर अब विभागीय कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।यह मामला अब न केवल शिक्षा और बिजली विभाग की जवाबदेही पर सवाल खड़ा कर रहा है, बल्कि सरकारी कामकाज में सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी का बड़ा उदाहरण भी बन गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...