BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; पानी से भरे टैंक में मिला मजदूर का शव..दो दिन से लापता था मृतक!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) उस्लापुर रेलवे स्टेशन कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पानी से भरे टैंक में मजदूर का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान 42 वर्षीय सतीश तिवारी पिता बृज बाली तिवारी निवासी महर्षि रोड मंगला के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार मृतक की अपने परिजनों से आखिरी बार 4 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे बातचीत हुई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने 5 सितंबर को थाना सिविल लाइन में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को जब शव पानी के टैंक में दिखाई दिया तो आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में मौत की परिस्थितियाँ संदिग्ध मानी जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...