Raftaar News Cg

दिल दहला देने वाली वारदात, लूट के दौरान बुजुर्ग की हत्या, 6 लुटेरे गिरफ्तार….

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से बड़ी वारदात सामने आई है। ग्राम भानपुरी में आधी रात लूट की घटना के दौरान बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। छह लुटेरे धारदार हथियार लेकर घर में घुसे और दंपति को बंधक बनाकर जेवरात व नगदी लूटने लगे। इस बीच बुजुर्ग ने विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी। घटना 1 सितंबर की है। मृतक की पहचान ग्राम भानपुरी निवासी कृतराम साहू के रूप में हुई है। बदमाशों ने रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हमला किया। लूटेरों ने आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट ली और फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। वारदात के दौरान सभी लुटेरों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे, जिससे पुलिस के लिए पहचान करना बड़ी चुनौती थी। एसपी ने इसे गंभीर मानते हुए अलग-अलग जांच टीमें गठित कीं। लगातार तीन दिन तक छानबीन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुखबिर की मदद से सभी आरोपियों की पहचान की और चौथे दिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

लुट का सामान जब्त……

सोने का ईयररिंग, चांदी का पायल, नगदी 1,400 रुपये, लूट का मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल (CG-05-AS-2814), घटना में प्रयुक्त चाकू (दो नग), वारदात के समय पहने कपड़े व जूते।

ये है गिरफ्तार आरोपी…..

1. धनराज यादव पिता दीपक यादव, उम्र 22 वर्ष, ग्राम भठेली

2. हुपेन्द्र बांधे पिता दिनेश बांधे, उम्र 18 वर्ष 11 माह, ग्राम भठेली

3. चेतन कुमार साहू पिता ढाल सिंह साहू, उम्र 19 वर्ष, ग्राम भठेली

4. कलेश्वर ध्रुव पिता गणेशु राम ध्रुव, उम्र 22 वर्ष, ग्राम कचना

5. हेमसागर मण्डावी पिता हेमंत कुमार मण्डावी, उम्र 20 वर्ष, ग्राम गुजरा, हाल संतोषी नगर रायपुर

6. सोमप्रकाश देवांगन पिता कन्हैया लाल देवांगन, उम्र 36 वर्ष, ग्राम कुर्रा

सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 103 (1), 309(6), 310(3), 331(8), 49, 61, 238 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...