ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मामूली विवाद में कलयुगी बेटे का खौफनाक रूप, मछली सब्जी को लेकर गुस्से में बेटे ने की कुल्हाड़ी से मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार….

गारीयाबंद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। राजिम फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम जोगिडीपा में मामूली विवाद के बाद बेटे ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी कमलेश नंदे (35 वर्ष) और उसकी मां चंदा नंदे (55 वर्ष) के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। शनिवार को घर में मछली सब्जी बनाने को लेकर फिर बहस हुई और गुस्से में आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस जघन्य हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों का कहना है कि मामूली घरेलू विवाद के कारण मां-बेटे के रिश्ते का ऐसा खौफनाक अंत होना बेहद दुखद है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...