BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! खनिजों के अवैध कारोबार पर प्रशासन की सख्ती; मई माह में 57 प्रकरण..44 लाख से अधिक की वसूली!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर जिला प्रशासन, खनिज विभाग, राजस्व तथा पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई जारी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर मई माह में जिले में कुल 57 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें से 07 अवैध उत्खनन, 46 अवैध परिवहन तथा 04 अवैध भंडारण से संबंधित हैं। इन कार्रवाइयों के तहत प्रशासन ने 44 लाख 60 हजार रुपये से अधिक का समझौता शुल्क वसूलते हुए राशि को खनिज मद में जमा किया है। खनिज विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण किया गया। प्रमुख कार्रवाई ग्राम गतौरी में अवैध कोयला भंडारण के मामले में की गई, जहां से 14 लाख रुपये वसूले गए। वहीं, ग्राम मोढ़े, सोढाखुर्द एवं लालखदान क्षेत्रों में रेत के अवैध भंडारण पर 3 प्रकरण दर्ज कर 4.83 लाख रुपये वसूले गए। इसके अलावा ग्राम करही कच्छार, अमलडीहा, उदईबंद एवं जोंधरा क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन के 4 प्रकरण दर्ज करते हुए विभाग ने 3 चैन माउंटेन, 1 जेसीबी एवं 2 हाइवा जब्त कर 7.38 लाख रुपये वसूले। ग्राम बेलसरी, मोपका एवं पेंडरी क्षेत्र में मिट्टी के अवैध उत्खनन के 3 प्रकरण दर्ज कर 3 जेसीबी, 3 ट्रैक्टर एवं 4 हाइवा जब्त किए गए, जिससे 1.44 लाख रुपये वसूले गए। अवैध परिवहन के मामलों में रेत से संबंधित 38 प्रकरण, निम्न श्रेणी चूनापत्थर के 6 प्रकरण, साधारण पत्थर के 1 प्रकरण तथा मिट्टी के 1 प्रकरण शामिल हैं, जिनसे कुल 10 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

मई माह की कुल कार्रवाई पर यदि नजर डालें, तो…..

अवैध उत्खनन के 07 प्रकरण– 8.82 लाख रुपये वसूली,

अवैध भंडारण के 04 प्रकरण– 25.72 लाख रुपये वसूली,

अवैध परिवहन के 46 प्रकरण– 10.05 लाख रुपये वसूली.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिजों की अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु इस प्रकार की सख्त कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। जनता से भी अपील की गई है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की अवैध लूट को रोका जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...