BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रेलवे कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, जेवर-नकदी लेकर फरार चोर – ₹57 हज़ार का सामान गायब……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तारबहार थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी बंगला यार्ड में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना क्वार्टर नंबर 1319, टाइप-3 में हुई, जहां से जेवर-नकदी समेत करीब ₹57,000 की संपत्ति चोरी हो गई। शिकायतकर्ता कुलदीप कुमार शुक्ला ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी शिखा पांडेय ड्यूटी से लौटकर सब्जी लेने गई थीं। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर घर का ताला तोड़कर प्रवेश किया और अलमारी में रखे जेवरात व नकदी ले उड़े। चोरी गए सामान में चांदी का पायल, बाली, सोने का मंगलसूत्र, डायमंड गोल्ड पेंडेंट और ₹3,000 नकद शामिल हैं। सूचना मिलते ही तारबहार पुलिस मौके पर पहुंची और बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आसपास के इलाके में संदिग्धों की तलाश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...