ChhattisgarhRaftaar News Cg

पति ने पत्नी से विवाद के बाद सास को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार……

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) सिहावा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के बाद दामाद ने अपनी ही सास की बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी सुरेश कमार, निवासी कोटाभर्री (हाल हिन्छापुर), सुबह से शराब के नशे में था और अपनी पत्नी कुलेश्वरी मकार से मारपीट कर रहा था। डर के चलते पत्नी घर से भाग गई। पत्नी की तलाश में आरोपी अपनी सास के घर पहुँचा। वहीं, सास जगोतीन बाई कमार (40 वर्ष) ने उसे डांटा और बेटी से मारपीट करने से रोका। इससे भड़के आरोपी ने अपने पास रखी कुल्हाड़ी (टंगिया) से सास के गले, कान और पीठ पर वार कर दिया। वारदात में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना सिहावा में आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) BNS के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...