ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
सीपत; अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की कार्यवाई…..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम कौडिया बाजारपारा में रेड कर 40 पाव अवैध देशी प्लेन शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 4,400 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से आरोपी प्रकाश राठौर पिता रमाशंकर राठौर उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम कौडिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कौडिया बाजारपारा में एक युवक खंडहरनुमा मकान में शराब बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। इस सूचना पर थाना प्रभारी सीपत के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी और भारी मात्रा में शराब बरामद की। पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
