BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सुरक्षा के साथ संवेदनशीलता की मिसाल: आरपीएफ ने 211 बच्चों को मिलाया परिवार से, लौटाए 1.58 करोड़ के कीमती सामान!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेलवे सुरक्षा बल सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का भी प्रभावी ढंग से निर्वहन कर रहा है। यात्रियों की सहायता, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा संकट में फंसे लोगों को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे मानवीय अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। आरपीएफ के ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत वर्ष 2026 में 1 जनवरी से 21 जुलाई तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्राधिकार में घर से भागे अथवा परिजनों से बिछड़े 211 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। इनमें 139 बालक और 72 बालिकाएं शामिल हैं। बच्चों को विभिन्न रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों से सुरक्षित बरामद कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके परिजनों, बाल कल्याण समिति या अधिकृत गैर-सरकारी संस्थाओं को सौंपा गया। इसी तरह ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने यात्रियों की छूटी हुई कीमती वस्तुओं को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया। 1 जनवरी से 21 जुलाई 2026 तक ट्रेनों और रेलवे परिसरों में छूटे 654 कीमती सामान बरामद किए गए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 1 करोड़ 58 लाख 1 हजार 814 रुपये है। इनमें बैग, मोबाइल फोन, लैपटॉप, पर्स सहित अन्य मूल्यवान वस्तुएं शामिल हैं। आरपीएफ की इस पहल से यात्रियों को उनकी खोई हुई अमानत वापस मिली और रेलवे सुरक्षा बल की ईमानदारी, तत्परता और सेवा भावना के प्रति यात्रियों का भरोसा और मजबूत हुआ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....