ChhattisgarhRaftaar News Cg
सड़क हादसा; बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकराई, 18 वर्षीय युवक की मौके पर मौत!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक बलराम डहरिया (निवासी ग्राम डेहरीडीपा, जिला झारसुगुड़ा, ओडिशा) किसी काम से रायगढ़ आया हुआ था और दोपहर करीब 3 बजे बाइक से घर लौट रहा था। घर लौटते समय जब वह चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के एकताल रोड पर मंदिर के पास पहुंचा, तो अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे पुल से टकरा गई। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की टीम मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल पहुंचाया, जहा डॉक्टरों ने उसे मृत बताया पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
