BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सोते रहे पुलिसकर्मी, थाने से फरार हुआ आरोपी…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। कोनी थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार युवक थाने से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त आरोपी हिरासत में था, उस समय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी नींद में थे। जानकारी के अनुसार, कोनी क्षेत्र की एक नाबालिग ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मोपका गार्डन सिटी निवासी स्वरित सिंह (20) ने उसके साथ छेड़खानी की। शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार शाम दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और थाने लाकर रातभर हिरासत में रखा। उसकी निगरानी के लिए आरक्षक रविशंकर जगत और प्रदीप पाव को तैनात किया गया था। बताया जा रहा है कि देर रात दोनों आरक्षक झपकी ले बैठे और तड़के करीब 4 बजे आरोपी मौका पाकर भाग निकला। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपने हाथ की हथकड़ी सरका कर खुद को छुड़ा लिया और फरार हो गया। सुबह मामले की सूचना टीआई राहुल तिवारी सहित अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी स्वरित सिंह के खिलाफ अभिरक्षा से फरार होने का केस दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार...