ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

थैले में मिली नवजात बच्ची, चींटियों और कीड़ों ने काटा…गांव में मचा हड़कंप….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पाली थाना क्षेत्र के डोंगनाला गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक किसान की बाड़ी में काम कर रहे लोगों को अचानक नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक नवजात बच्ची को थैले में बंद कर खेत में फेंक दिया गया था। बच्ची को चींटियां और कीड़े काट रहे थे, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी। जानकारी के अनुसार, यह घटना किसान सत्ते सिंह मरकाम के खेत में हुई। ग्रामीणों ने तुरंत बच्ची को बाहर निकालकर साफ किया और 108 एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से बच्ची को पाली उप-स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने इसे अमानवीय कृत्य बताते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की। विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल सराफ ने बताया कि बच्ची का वजन 1.7 किलोग्राम है और उसकी स्थिति अब स्थिर है। उसे दूध पिलाया गया है और बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; करगी रोड डिरेलमेंट का खुलासा; आरपीएफ ने 10 आरोपियों को दबोचा, मुख्य आरोपी फरार..नर्मदा एक्... सीपत रोड पर दो दिन पुरानी युवक की लाश मिलने से हड़कंप; शरीर पर चोट के निशान..हत्या के एंगल से जांच म... बुके नहीं, बुक बनी जन्मदिन की शुभकामना; समाजसेवी दिनेश चंदानी ने SSP रजनेश सिंह को भेंट की प्रेरक पु... बिलासपुर; मोपका में बिजली करंट से दो गौवंशों की मौत: बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, गौ सेवकों ने क... बिलासपुर; रुद्र को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरा शहर: कैंडल मार्च में गूंजा..'वी वांट जस्टिस', दोषियों... बिलासपुर; घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर, पुलिस ने शुरू की तलाश! बिलासपुर; जेसीसीजे 2.0 के साथ 2028 की तैयारी में जनता कांग्रेस : अमित जोगी बोले— अब चलेगा 'बेटा बचाओ... बिलासपुर; हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बनाने वालों को मिलेगा नोटिस: बिजली कंपनी ने कसी कमर, बिजली हादस... बिलासपुर; नगर निगम के सब इंजीनियर ने की आत्महत्या: कमरे में फंदे पर लटका मिला शव...सुसाइड नोट बरामद,...