ChhattisgarhRaftaar News Cg

डिवाइडर से टकराई बाइक, तालाब में डूबकर गई युवक की मौत…..

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सुरेगांव थाना क्षेत्र के मनकी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी। हादसे में युवक की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक युवक ग्राम हड़गहन का निवासी था। वह अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी नियंत्रण खो बैठा। डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक सीधे तालाब में जा गिरी। गहरे पानी में डूबने से उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला। सूचना पर सुरेगांव थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...