ChhattisgarhRaftaar News Cg

बड़ा हादसा, पेट्रोल टैंकर पलटने से लगी भीषण आग, बाइक सवार और ड्राइवर घायल….

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पलारी ब्लॉक में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ओडान सेमरिया गांव के पास पेट्रोल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और देखते ही देखते उसमें धमाके के साथ आग भड़क गई। हादसे में टैंकर चालक और एक बाइक सवार युवक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टैंकर पलटते ही जोरदार विस्फोट हुआ और आग की लपटें आसमान छूने लगीं। दूर-दूर तक काला धुआं फैल गया और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। जानकारी के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक सवार युवक सड़क से गुजर रहा था। सामने से आ रहे तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर चालक किसी तरह बाहर कूदकर बच निकला, मगर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार युवक भी बुरी तरह झुलस गया। पलारी एसडीएम दीपक निकुंज ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल को रवाना किया गया। टीम ने मेहनत कर आग पर काबू पाया और आसपास की बस्तियों को सुरक्षित किया। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है और लापरवाही के कारणों का पता लगाया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल टैंकर और भारी वाहनों की तेज रफ्तार आए दिन हादसों की वजह बन रही है। इससे पहले भी बलौदाबाजार जिले के कोदवा के पास हुए टैंकर हादसे में तीन लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण रखा जाए और हाइवे पर नियमित जांच की व्यवस्था हो।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...