BilaspurChhattisgarhPoliticsRaftaar News Cg

बिलासपुर; गरीबों का आशियाना उजाड़कर नहीं बने विधायक आवास: अटल श्रीवास्तव, सरकार पर हमला..नकटी में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी का किया विरोध, 85 परिवारों के पुनर्वास और न्याय की उठाई मांग!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने रायपुर जिले के नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक आवास कॉलोनी के निर्माण को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक कॉलोनी निर्माण के लिए 85 गरीब परिवारों के आशियाने बारिश के मौसम में बलपूर्वक उजाड़ दिए गए, जो पूरी तरह अमानवीय और अन्यायपूर्ण है। अटल श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि गरीबों के खून-पसीने की कमाई से बने घरों को तोड़कर जनप्रतिनिधियों के लिए आलीशान आवास बनाना न तो नैतिक है और न ही न्यायोचित। उन्होंने कहा कि यदि विधायकों के लिए आवास कॉलोनी बनाना आवश्यक है तो इसके लिए किसी अन्य उपलब्ध शासकीय भूमि का चयन किया जाना चाहिए, न कि गरीबों को बेघर करके। उन्होंने कहा कि भीषण बारिश के बीच परिवारों को बेघर कर देना अत्यंत हृदयविदारक और संवेदनहीन कदम है। सरकार को पहले प्रभावित परिवारों का सम्मानजनक पुनर्वास, आवास और उनके अधिकार सुनिश्चित करने चाहिए, उसके बाद ही किसी प्रकार का निर्माण कार्य किया जाना चाहिए। कोटा विधायक ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक विस्थापित परिवारों को उचित पुनर्वास और न्याय नहीं मिल जाता, तब तक नकटी में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्माण और उसमें निवास करने का वे विरोध करते रहेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
स्वस्थ बेटी–सशक्त भविष्य; तखतपुर में मासिक धर्म जागरूकता अभियान..कलेक्टर-एसएसपी ने छात्राओं को दिए स... बिलासपुर; 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर 1.04 करोड़ की ठगी: साइबर गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार..बिलासपुर... बिलासपुर; गरीबों का आशियाना उजाड़कर नहीं बने विधायक आवास: अटल श्रीवास्तव, सरकार पर हमला..नकटी में प्... बिलासपुर; रतनपुर में मछली चोरी की रंजिश में खूनी खेल; खूंटाघाट के चौकीदार की दौड़ाकर पीट-पीटकर हत्या... बिलासपुर; हादसों में फंसे लोगों को मिनटों में मिलेगी राहत: यातायात पुलिस बिलासपुर को मिले अत्याधुनिक... बिलासपुर; तुरकाडीह चौक में तलवार लहराकर लोगों को दहशत में फैलाने वाला गिरफ्तार! बिलासपुर; लोकतंत्र सेनानी सुरेंद्र मोहन को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई..तिरंगे में लिपटा पार्थि... बिलासपुर; तखतपुर के होटल में भीषण आग, लाखों का नुकसान, पुलिस जांच में जुटी है! बिलासपुर; तिफरा उपकेंद्र में 40 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर शुरू, बिलासपुर को मिलेगी निर्बाध बिजल... बिलासपुर; एसईसीएल में भू-जल संरक्षण पर मंथन: दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न..जल प्रबंधन, वर्षा जल संचयन ...