ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पुलिस की बड़ी सफलता, मवेशी तस्कर गिरफ्तार……

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले की पुलिस ने पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। थाना जांजगीर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर मवेशी तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम संजय सूर्यवंशी (42 वर्ष), निवासी खोखरा थाना जांजगीर है। पुलिस ने उसके कब्जे से मवेशी तस्करी में प्रयुक्त माजदा वाहन भी जब्त किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ पशु संरक्षक अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं CSP कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई। इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पांडे, उप निरीक्षक सत्यम कुमार चौहान, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक राजू लाठेवाल, रिस्पांस टीम जांजगीर एवं समस्त थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...