BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; फाइनेंस के नाम पर 1.50 लाख की ठगी! महिला आरोपी गिरफ्तार, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय)  फाइनेंस कराने का झांसा देकर लोगों से लाखों की ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपिया फरहत सिंह, बजरंग कॉम्प्लेक्स तेलीपारा स्थित फाइनेंस कंपनी में काम करती थी और लोगों को लोन दिलाने का लालच देकर पैसे ऐंठती थी। पीड़िता लता यादव निवासी देवरी खुर्द तोरवा ने शिकायत दर्ज कराई कि फरहत सिंह ने 5 लाख रुपये का लोन दिलाने का वादा कर 22,300 रुपये ले लिए, लेकिन न तो लोन दिया और न ही पैसे लौटाए। इसी तरह नरेंद्र गेंदले, कलेश्वरी मरकाम, नागेश्वर मरकाम, संगीता भोरे समेत कई अन्य लोगों से भी उसने पैसे ऐंठे और करीब 1.50 लाख रुपये की ठगी की। शिकायत के बाद थाना सिटी कोतवाली में धारा 318(4), 316(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में आरोपी के कार्यालय से कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने विनायक होम्स तारबाहर में दबिश देकर फरहत सिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...