BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! ठगी का मामला: सस्ते सोने का लालच देकर व्यापारी से 5 लाख की ठगी, तीन आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) व्यापारी के साथ ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें तीन शातिर ठगों ने उसे असली सोने के लॉकेट का लालच देकर लाखों की ठगी की। यह घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। व्यापारी उमाशंकर साहू ने बताया कि ठगों ने उसे सस्ते सोने का आकर्षक ऑफर दिया और अपने जाल में फंसा लिया। उन्होंने पहले असली सोने का लॉकेट दिखाया, जिससे व्यापारी को विश्वास हो गया। बाद में ठगों ने उसे तीन किलो नकली सोना थमा दिया और 5 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। जब व्यापारी ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने का रुख किया, तो उसे तीन घंटे तक थाने में बैठाया गया। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया। हालात के गंभीर होते देख एसपी रजनेश सिंह ने मामले का संज्ञान लिया और एफआईआर शून्य पर दर्ज करने का आदेश दिया। यह घटना न केवल व्यापारी के लिए एक सबक है, बल्कि समाज के लिए भी एक चेतावनी है कि ठगी के ऐसे मामलों से सतर्क रहना चाहिए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...