ChhattisgarhRaftaar News Cg

दो अलग-अलग घटनाओं में डूबने से बच्चे और बुजुर्ग महिला की मौत…..

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में  हुई दो दर्दनाक घटनाओं में पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में नदी में नहाने गए सात वर्षीय मासूम की जान चली गई, जबकि दूसरी घटना में नशे की हालत में डबरी में गिरी वृद्ध महिला की डूबने से मौत हो गई।

नदी में नहाते समय बहा मासूम…..

सीतापुर थाना क्षेत्र के केसला निवासी अनिल लकड़ा का सात वर्षीय पुत्र अनमोल लकड़ा शाम स्कूल से लौटने के बाद साथी के साथ खेलने निकला था। खेलते-खेलते दोनों बच्चे मान नदी पुल के पास पहुंचे और नहाने लगे। इस दौरान अनमोल नदी के तेज बहाव में बह गया। साथ मौजूद बच्चे ने तुरंत परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की और लगभग एक किलोमीटर दूर ढेलसरा के नवापारा में अनमोल का शव बरामद हुआ। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक कक्षा पहली का छात्र था।

डबरी में गिरी वृद्ध महिला…..

दूसरी घटना ग्राम नकना की है। यहां 70 वर्षीय सुखनी पति सयतु घर से निकली थी। शाम को उसका शव डबरी में तैरता मिला। ग्रामीणों ने सीतापुर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस 16 घंटे बाद मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। जानकारी के अनुसार महिला नशे की हालत में थी और उसके पीठ पर शराब की बोतलें बंधी हुई थीं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे...