ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कोरबा में चरित्र विवाद पर पत्नी की हत्या..पति गिरफ्तार!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।मृतका की पहचान गीता तिर्की (36) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति फुलजेन तिर्की (38) बताया गया है। दोनों के बीच लंबे समय से पत्नी के चरित्र को लेकर विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार, फुलजेन तिर्की अपने बड़े बेटे के साथ गोवा में एक निजी कंपनी में काम करता था, जबकि उसकी पत्नी छोटे बेटे के साथ मुड़धुवा गांव में रहती थी। रविवार रात आरोपी अपने बेटे के साथ गोवा से गांव लौटा था। सोमवार सुबह पति-पत्नी के बीच फिर से विवाद हुआ। गुस्से में आकर आरोपी ने पास रखे डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर शक के चलते वारदात करना स्वीकार किया है। थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...